Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा गाजीपुर, पीड़ित परिवार को 5 लाख मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवती की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उसके प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर में उनकी पार्टी के लोगों के साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया, जो सरकार के इशारे पर हुआ। उन्होंने बताया कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को फिर से गाजीपुर जाएगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। साथ ही परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं, लेकिन सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की घटना बेहद दर्दनाक है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवालों को लेकर भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर परिवार को संदेह है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और सबसे ज्यादा घटनाएं यहीं सामने आ रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि सपा के प्रतिनिधिमंडल को गाजीपुर जाने से रोका गया तो पार्टी खुद आगे कदम उठाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि वह खुद भी 29 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने जा सकते हैं। अखिलेश यादव ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close