Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

मुरादनगर में एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़ हुई क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं ने लगाया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से एक कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद स्थिति को सामान्य कराया।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, नोएडा के कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6:10 बजे उनका काफिला मुरादनगर स्थित प्रिया सिनेमा के सामने पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक सरकारी एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई।

विरोध में लगाया जाम

कांवड़ के क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालु आक्रोशित हो गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

एटा में भी कांवड़ियों के साथ हुआ था हादसा

उधर, एटा जिले के पास मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक और सड़क हादसा हुआ था। गंगाजल लेने सोरों जा रही कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close