उत्तर प्रदेशप्रदेश

बख्शी का तालाब तहसील परिसर में बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि, माल्यार्पण कर किया गया याद

लखनऊ (बीकेटी), 14 मई 2025। तहसील परिसर, बीकेटी (बख्शी का तालाब) लखनऊ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और बाबा साहब के अनुयायियों की सक्रिय भागीदारी रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ एक बुजुर्ग महिला, जो स्वयं को बाबा साहब की सच्ची अनुयायी बताती हैं, द्वारा उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बीकेटी बार के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष राजेश भारती, पूर्व संयुक्त मंत्री (प्रशासन) अनिल गौतम, तथा जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के सचिव/प्रवक्ता नागेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा।


 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close