उत्तर प्रदेशराजनीति

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक कल, गोविंद गिरी जी महाराज करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक कल, बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 5 बजे 9, तीस जनवरी मार्ग, नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता पूज्य गोविंद गिरी जी महाराज करेंगे।

परम पूज्य महंत नित्य गोपालदास जी महाराज वीडियो कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही इन विषयों को लेकर आवश्यक निर्णय भी लिए जाएंगे।

बैठक के दौरान ‘हनुमान अंश’ फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर का उनके उल्लेखनीय एवं प्रेरणाप्रद कार्य के लिए अभिनंदन किया जाएगा। यह अभिनंदन पूज्य संत श्री गोविन्द देव जी महाराज द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।

स्थान: 9, तीस जनवरी मार्ग, नई दिल्ली – 110001
समय: शाम 5 बजे
संपर्क: 9650409996

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close