Main Slideखेल

ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज से पहले टीम में बड़ा बदलाव, उम्र विवाद के चलते रोहित यादव बाहर इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे से पहले भारतीय अंडर-19 टीम में बदलाव किया गया है। बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने वनडे और मल्टी-डे टीम में एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया है। उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के सामने आने के बाद रोहित यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। रोहित यादव की जगह वनडे टीम में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवासानी को शामिल किया गया है, जबकि मल्टी-डे टीम में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को जगह मिली है।

उम्र में 27 महीने का अंतर, तीन बार बदला जन्म वर्ष

बीसीसीआई के मुताबिक, रोहित यादव को राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुना गया था। हालांकि, उम्र से जुड़ी विसंगति सामने आने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। रोहित इससे पहले एज ग्रुप क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय U19 टीम का भी हिस्सा थे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की जांच में उनकी उम्र को लेकर 27 महीने का अंतर सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके जन्म वर्ष में तीन बार बदलाव दर्ज किया गया।

सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भी मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को भी चुना गया है। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में जगह मिली है। अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को मल्टी-डे टीम में शामिल नहीं किया गया है। आर्यवीर इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लॉयंस की ओर से खेल चुके हैं।

भारत U19 की अपडेटेड वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, V.K. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल और आर्यन सवासानी।

भारत U19 की अपडेटेड मल्टी-डे टीम

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बलोदा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close