Main Slideराष्ट्रीय

तेलंगाना विधानसभा में हादसा: IAS के PS की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू अचानक गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था।

मौके पर मौजूद मंत्री वकिटि श्रीहरि ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें CPR दिया। मंत्री ने स्थिति को देखते हुए बिना देर किए प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। हालांकि, CPR के बावजूद राजू की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को तत्काल बुलाया गया और राजू को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि IAS नवीन मित्तल तेलंगाना के सिंचाई विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं और राजू उनके पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। घटना के बाद विधानसभा परिसर में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close