Main Slideप्रदेश

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना: 2.23 लाख महिलाओं के खातों में अप्रैल-जून की सम्मान राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 2 लाख 23 हजार 1 पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी की। सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने बताया कि सभी स्वीकृत लाभार्थियों के खातों में योजना की राशि भेज दी गई है। लाभार्थियों से अपने बैंक खाते की जांच करने की अपील की गई है। यदि किसी को राशि प्राप्त करने में तकनीकी या बैंकिंग संबंधी समस्या आती है तो वे संबंधित प्रखंड कार्यालय या बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और सामाजिक सुरक्षा कोषांग यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं कि सभी लाभार्थियों को समय पर सम्मान राशि मिल सके।

जिला प्रशासन ने लाभार्थियों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए लाभार्थी संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close