Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

अजय राय के ‘मछली भोज’ पर योगी का हमला, बोले- ‘राम-राम’ का ढोंग और बाहर मछली की दावत!

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला। अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन के बाद आयोजित कथित मछली भोज को लेकर योगी ने कांग्रेस नेता के आचरण पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ कुछ लोग ‘राम-राम’ का जाप करते हैं और बजरंग बली के दरबार में दंडवत होते हैं, जबकि दूसरी तरफ बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह देखकर तो गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए कि मनुष्य के रूप में कौन सी प्रजाति आ गई है।

अयोध्या दौरे के बाद मछली भोज पर विवाद

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 23 अगस्त को पार्टी नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंग बली के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। बाद में वह तारुन स्थित अर्पित मैरिज लॉन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम के दौरान मछली भोज आयोजित किए जाने का दावा किया गया। समारोह में मछली पकाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

अवधेश राय हत्याकांड का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अजय राय का राजनीतिक इतिहास भी इसी तरह का रहा है।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, लेकिन अजय राय उस माफिया के खिलाफ बयान देने के बजाय उसके सामने झुक गए थे। योगी ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ऐसे माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश की पहचान ‘माफिया प्रदेश’ के तौर पर बन गई थी, लेकिन अब प्रदेश की स्थिति बदल चुकी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close