Main Slideराष्ट्रीय

रक्षा बंधन पर राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर, सिरसा आश्रम रवाना

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम के लिए रवाना हुआ। खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार उसे सिरसा आश्रम जाने की अनुमति मिली है। राम रहीम इस बार 17वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले पैरोल या फरलो के दौरान उसे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा जाता रहा है। हालांकि, इस बार उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय जाने की अनुमति दी गई है।

2017 से जेल में बंद है राम रहीम

गुरमीत राम रहीम सिंह को 2017 में दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई। डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामलों में भी राम रहीम को दोषी ठहराया जा चुका है। राम रहीम को जेल में सजा काटने के दौरान कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। मई 2026 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी और 26 जून 2026 को वह वापस जेल पहुंचा था।

बार-बार अस्थायी रिहाई पर उठते रहे सवाल

राम रहीम को लगातार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। आम तौर पर जेल में सजा काट रहे कैदियों को निर्धारित नियमों और विशेष परिस्थितियों के तहत अस्थायी रिहाई दी जाती है। ऐसे में हाई-प्रोफाइल कैदियों के लिए पैरोल और फरलो की नीति को लेकर भी बहस होती रही है।

कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम?

2020

  • अक्टूबर: 1 दिन की पैरोल

2021

  • मई: 1 दिन की पैरोल

2022

  • फरवरी: 21 दिन की फरलो
  • जून: 30 दिन की पैरोल
  • अक्टूबर: 40 दिन की पैरोल

2023

  • जनवरी: 40 दिन की पैरोल
  • जुलाई: 30 दिन की पैरोल
  • नवंबर: 21 दिन की फरलो

2024

  • जनवरी: 50 दिन की पैरोल
  • अगस्त: 21 दिन की फरलो
  • अक्टूबर: 20 दिन की पैरोल

2025

  • जनवरी: 30 दिन की पैरोल
  • अप्रैल: 21 दिन की फरलो
  • अगस्त: 40 दिन की पैरोल

2026

  • जनवरी: 40 दिन की पैरोल
  • मई: 30 दिन की पैरोल
  • 26 जून: जेल वापस पहुंचा
  • 25 अगस्त: 21 दिन की फरलो पर 17वीं बार जेल से बाहर

राम रहीम के इस बार सिरसा आश्रम जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close