Uncategorized

मुकेश अंबानी के विशेष आमंत्रण पर एंटीलिया पहुंचे परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरिजी महाराज, पूरे अंबानी परिवार को दिया आशीर्वाद

मुंबई। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर मुंबई स्थित एंटीलिया हाउस में आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री मुकेश अंबानी जी के विशेष आमंत्रण पर परम पूज्य गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी, कैलाशानंद गिरीजी महाराज का एंटीलिया हाउस में पावन आगमन हुआ।

इस अवसर पर अनंत अंबानी जी सहित पूरा अंबानी परिवार परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में उपस्थित रहा। गुरुदेव श्री ने विधिवत भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया और पूरे परिवार को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान गुरुदेव श्री ने अंबानी परिवार की भगवान और सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा की सराहना करते हुए कहा कि “सनातन के प्रति और भगवान के प्रति इस परिवार की जो श्रद्धा और आस्था है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। भगवान श्री गणेश की कृपा सदैव पूरे परिवार पर बनी रहे और परिवार निरंतर धर्म, सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में आगे बढ़ता रहे।”

गुरुदेव श्री के आशीर्वचन से एंटीलिया हाउस का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से भर उठा। परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और गणपति बप्पा से सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🌺🚩

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close