Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

सपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- ‘बड़के भैया’ को जवाब है या ‘M’ वाले इमरान भाई को

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन अभी फाइनल नहीं हुआ और अखिलेश यादव ने जल्दबाजी में उम्मीदवार भी घोषित कर दिए। उन्होंने पूछा कि यह कांग्रेस के ‘बड़के भैया’ को जवाब है या ‘एम’ वाले इमरान भाई को। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अखिलेश यादव ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने पहली लिस्ट में पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित कर दिए।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव एक तरफ कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। अखिलेश यादव में गठबंधन बचाने की चिंता और अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी दोनों साफ दिख रहे हैं। राजभर ने कहा कि कांग्रेस को भी इस पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे अखिलेश बातचीत के बीच एक-एक करके उसकी पसंद की सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करते जा रहे हैं।

‘ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से घबराए अखिलेश’

ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पहली सूची में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा। राजभर ने सवाल उठाया कि ओवैसी और चंद्रशेखर की रैली से पहले चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर। राजभर ने कहा कि अखिलेश ने टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन उनकी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखाई दे रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close