मंगेतर से मिलने से पहले युवक ने ली सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा की ओवरडोज, हार्ट अटैक से मौके पर मौत

गुरूग्राम के सेक्टर-53 इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह मामला एक किराए के पीजी फ्लैट का है, जहां युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से Nagpur का रहने वाला था। वह New Delhi स्थित Quality Council of India में कार्यरत था और गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब रोहित का सहकर्मी उसे लगातार फोन कर रहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रोज साथ ऑफिस जाने वाले सहकर्मी को शक हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक बिस्तर पर मृत पाया गया।
तलाशी के दौरान कमरे से कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लिमेंट्स के रैपर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत दवाओं के ओवरडोज के कारण हो सकती है, खासकर बिना चिकित्सकीय सलाह के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा हो। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।







