Main Slideमनोरंजन

भूत बंगला’ का धमाकेदार वीकेंड: अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ी कमाई, 58 करोड़ पार

भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह रही कि रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की।

रविवार को फिल्म ने देशभर में 11,682 शोज के साथ करीब 23 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले तीन दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं, शुक्रवार को 12,386 शोज के साथ 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि शनिवार को 11,513 शोज से 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

इस तरह गुरुवार से रविवार तक के पहले वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 58 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से करीब 42 करोड़ रुपये दूर है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इंटरवल से पहले की कहानी को जहां काफी सराहा गया है, वहीं दूसरे हिस्से को कुछ धीमा और कम प्रभावी बताया जा रहा है। ऐसे में सोमवार का कलेक्शन तय करेगा कि फिल्म की आगे की कमाई का ट्रेंड कैसा रहेगा।

Akshay Kumar के साथ फिल्म में Paresh Rawal, Asrani, Wamiqa Gabbi, Rajpal Yadav और Tabu जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है, जबकि निर्माण Ekta Kapoor और अक्षय कुमार ने मिलकर किया है। इस फिल्म के साथ प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close