Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के DM बदले

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर, कृतिका शर्मा को बुलंदशहर और आलोक यादव को शामली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का DM नियुक्त किया गया है।

transfer.pdf

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी और मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही बृजेश कुमार को औरैया तथा हर्षिता माथुर को रायबरेली की कमान सौंपी गई है। सरकार द्वारा जारी पूरी सूची के अनुसार जिन जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, उनमें झांसी, सुलतानपुर, बुलंदशहर, श्रावस्ती, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और मंडलायुक्त जैसे अहम पदों पर भी नई तैनाती दी गई है। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करें। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में शासन व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close