Main Slideप्रदेश

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: बस पलटने से 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल; हथियार तस्करी गिरोह का भी भंडाफोड़

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यह दुर्घटना बस्सी पठाना के पास हुई, जहां एक यात्री बस बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बस में 35 से 40 लोग सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। वहीं दूसरी ओर, Punjab Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 पिस्तौल बरामद की गई हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और राज्य में हथियारों की सप्लाई करते थे। बरामद हथियारों को पंजाब के अलग-अलग आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जा रहा था। डीजीपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए गहन जांच जारी है और सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगा (तरन तारन), प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (अमृतसर) और गौरव राणा (अमृतसर) के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close