Main Slideप्रदेशव्यापार

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 11 की मौत, 22 घायल

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को लेकर वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सिंघीतराई संयंत्र में हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है और इससे प्रभावित सभी लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “आपका दर्द मेरा दर्द है, हम हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़े हैं।” साथ ही उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

Vedanta Resources Limited के संस्थापक अनिल अग्रवाल देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में स्क्रैप मेटल के छोटे व्यापार से की थी और बाद में वेदांता ग्रुप की स्थापना की। आज कंपनी माइनिंग, मेटल्स, ऑयल एंड गैस, पावर और सेमीकंडक्टर जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रही है और इसका कारोबार वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है। उन्हें “मेटल किंग” के नाम से भी जाना जाता है।

बता दें कि देश में बॉयलर फटने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई श्रमिकों की जान जा चुकी है। ऐसे में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा नियमों की मांग लगातार उठती रही है। अब इस घटना की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि हादसे के पीछे क्या कारण रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close