Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

मिर्जापुर घाटी में ट्रक का ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर, कार में आग लगने से 11 की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार देर शाम एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद उसने आगे चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर मिर्जापुर आ रहा था। घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर आगे चल रही कार से जा टकराया। टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रेलर में पीछे से घुस गई, जिससे उसमें आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके और करीब आधा दर्जन लोग जिंदा जल गए। आशंका है कि बोलेरो में सवार कुछ लोग भी आग की चपेट में आए। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है, वहीं मृतकों की पहचान और घायलों के उपचार की प्रक्रिया जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close