Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच PM मोदी ने बालेन शाह को किया फोन, बोले- मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है भारत

Nepal Flood News: नेपाल और चीन से लगे सीमावर्ती इलाकों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, करीब 300 विदेशी पर्यटकों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में कम से कम 105 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 90 से ज्यादा नेपाली नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है।

बाढ़ के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात

नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने बाढ़ से हुई जनहानि और नुकसान पर दुख जताते हुए नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भरोसा दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत नेपाल को जल्द से जल्द राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है। राहत और बचाव अभियान में दोनों देशों की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि भारत की टीमें बचाव एवं राहत कार्यों में सहयोग के लिए तैयार हैं।

भारतीय पर्यटकों को लेकर बढ़ी चिंता

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के लापता होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। इनमें 105 भारतीय नागरिकों के शामिल होने की बात सामने आई है। नेपाली नागरिकों के भी बड़ी संख्या में लापता होने की सूचना है। फिलहाल राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हैं। स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close