Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

सीएम योगी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बोले – देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में यूपी

लखनऊ। यूपी सरकार के बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। सीएम योगी ने बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आज देश की आबादी का सबसे बड़े राज्य का बजट पेश किया गया है। यह यूपी सरकार का 10वां बजट है। पिछले 9 सालों में यूपी के लिए सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए, उसके नतीजे अच्छे आए हैं।

उन्होंने बजट को सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम की थीम पर आधारित बताया। यह बजट यूपी के 9 वर्ष के नवनिर्माण की गाथा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में यूपी को पॉलिसी पैरालिसिस से बाहर निकालकर बजट का आकार तीन गुना बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकॉर्ड 10वीं बार बजट पेश करने पर गर्वित होते हुए कहा, ‘ये पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को यूपी जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का मौका मिला है। इन 9 सालों में एक भी टैक्स नहीं लगाया गया है। बिना कोई नया टैक्स लगाए यूपी को सरप्लस स्टेट बनाया गया है। बजट में कुशल वित्तीय प्रबंधन किया गया है। बेरोजगारी दर कम करने काम किया। साथ ही देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में यूपी शामिल है।

उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। नौ सालों में प्रदेश के लोगों की राय बदली है। युवाओं की ग्रोथ और उनके रोजगार का ध्यान रखा जा रहा है। एमएसएमई, कौशल विकाश के साथ रोजगार जनरेटर के रूप में यूपी का बढ़ना तय है। उन्होंने कहा कि हम जन विश्वास सिद्धांत के रूप में आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध की जा रही है। हमने इज ऑफ डूइंग में अच्छा किया। इसके लिए रूल आफ लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी है। आज यूपी सुरक्षा की गारंटी दे रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था और विकास की धुरी है। अन्नदाता महज लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास का भी आधार है। उन्हें अन्नदाता से उद्यमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बजट में उसका प्रावधान है। ट्यूबवेलों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। किसानों को कुसुम योजना का लाभ मिलेगा। गन्ना के साथ दलहनी और तिलहनी यानी सहफसली खेती की ओर आगे पढ़ पाएंगे, जिससे अधिक लाभ होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close