Main Slideप्रदेश

जापान में निवेश आकर्षित करने में जुटे पंजाब के CM भगवंत मान, उद्योगपतियों से की अहम मुलाकातें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान दौरे पर हैं, जहां पहले ही दिन उन्होंने जापानी उद्योगपतियों और शीर्ष निवेश संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। सीएम मान ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन (JBIC), एशियन इंडस्ट्री, यामाहा, होंडा मोटर, जेआईसीए साउथ एशिया विभाग के महानिदेशक, टोरे इंडस्ट्रीज, कारोबार एवं उद्योग पर संसदीय उपमंत्री तथा फुजित्सू लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कंपनियों ने पंजाब में निवेश को लेकर उत्साह दिखाया है। उनके अनुसार, राज्य में निवेश से युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे और पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा प्रदान करेगी।

इससे पहले भी सीएम मान जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ कई दौर की बैठकों में शामिल हो चुके हैं। पंजाब सरकार उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में जापान के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर कार्य कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, यह 10-दिवसीय दौरा पंजाब और जापानी कंपनियों के बीच औद्योगिक एवं आर्थिक संबंध बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है।

मान सरकार आगामी 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट (13–15 मार्च 2026, मोहाली) से पहले निवेश को आकर्षित करने के प्रयासों में जुटी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों को पंजाब में नए अवसरों और रणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close