Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखीमपुर खीरी में घरेलू विवाद के चलते चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या की

सुरजीत चानी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के खमरिया पंडित गांव में घरेलू विवाद के चलते एक चाचा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर चाचा ने तमंचा निकालकर भतीजे पर गोली चला दी। गोली लगते ही भतीजा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी चाचा ने हथियार समेत खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close