Main Slideराष्ट्रीय

स्वामी चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगी पुलिस हिरासत में, फोन में मिली लड़कियों के साथ चैट

नई दिल्ली। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी से जुड़े कथित छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनकी दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है और दोनों का आमना-सामना स्वामी चैतन्यानंद से कराया जा रहा है। ये दोनों पहले भी पूछताछ में शामिल हुई थीं और आज फिर से बुलाए जाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

जांच में पुलिस को उनके मोबाइल फोन से कई चैट्स मिली हैं, जिनसे यह साफ होता है कि स्वामी लड़कियों को बहलाने-फुसलाने और प्रलोभन देने की कोशिश कर रहे थे। बाबा के फोन से एयरहोस्टेस के साथ खिंचवाई गई कई तस्वीरें भी बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2025 को एक पीड़िता के पिता को धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। मोबाइल नंबर की लोकेशन और जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरी सिंह, निवासी कोपकोटी (जिला बागेश्वर, उत्तराखंड) के रूप में की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। हरी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 232 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close