Main Slideराष्ट्रीय

आरएसएस के 100 साल पूरे: पीएम मोदी आज जारी करेंगे विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10:30 बजे दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में इसका विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम में संघ के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे। आरएसएस की स्थापना 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा है।

कल विजयादशमी के पावन अवसर पर आरएसएस अपनी शताब्दी वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा – “विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। देशभर में लाखों स्वयंसेवक बीते एक सदी से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मां भारती की सेवा में समर्पित हैं। 1 अक्टूबर को सुबह नई दिल्ली में आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा, जहां विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी किया जाएगा।इस ऐतिहासिक मौके को संघ और उसके स्वयंसेवक एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देख रहे हैं, जो आने वाले वर्षों में संगठन की नई दिशा और कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close