Main Slideराष्ट्रीय

बेंगलुरु में 20 वर्षीय छात्रा का शव तालाब से बरामद, बॉयफ्रेंड और मां को भेजे थे आखिरी मैसेज, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के सदाशिव नगर थाना क्षेत्र स्थित सैंकी तालाब से 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तेजू, निवासी चिक्कबानवारा, के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेजू ने कथित तौर पर घटना से पहले अपने बॉयफ्रेंड को एक संदेश भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या करने का संकेत दिया था। इसके अलावा उसने अपनी मां को भी एक मैसेज भेजा था। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज से यह सामने आया है कि तेजू अकेले ही तालाब की ओर गई थी। मंगलवार सुबह तालाब के सुरक्षा गार्ड ने पानी में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि तेजू सोमवार शाम बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। उसके वापस न लौटने पर परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। पुलिस ने भी खोजबीन में परिवार की मदद की और मंगलवार सुबह तालाब से शव मिलने के बाद उसकी पहचान की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि तेजू के माता-पिता कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close