Main Slideखेल

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर फिर संकट, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होने की आशंका

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पुरानी चोट उभरने के कारण वह पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच तीन दिन में समाप्त हो गया था, जिसमें टीम इंडिया ने पारी और 300 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच 13 जून से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसके लिए भारतीय टीम तैयारी में जुटी हुई है। सीरीज के लिए घोषित टीम में हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को शामिल किया गया था, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर बताई गई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

हालांकि अब सामने आई नई जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या क्वाड्रिसेप (जांघ की मांसपेशी) की चोट से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस चोट से उबरने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की पूरी वनडे सीरीज से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच टीम इंडिया को एक और झटका पहले ही लग चुका है। स्टार बल्लेबाज Virat Kohli भी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah को पहले ही आराम दिया जा चुका है। अब सभी की नजरें BCCI की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। यदि हार्दिक पांड्या भी सीरीज से बाहर होते हैं तो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम को संतुलन बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close