Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला, 8 की मौत

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार देर रात जलालपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे से पहले दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।

मृतकों में कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू शामिल हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) Dr. Tejveer Singh ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close