प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे, ज्योतिषीय दृष्टि से जय मदान ने बताया विशेष महत्व

देश की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जय मदान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को एक विशेष संयोग बताते हुए कहा कि संख्या 12 का भारतीय परंपरा और ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

जय मदान ने कहा, “क्या संयोग है कि प्रधानमंत्री जी ने अपने शासन के 12 वर्ष पूरे किए हैं। हमारे यहां 12 ज्योतिर्लिंग हैं और ज्योतिष शास्त्र में गुरु (जुपिटर) ग्रह भी सभी 12 राशियों का भ्रमण लगभग 12 वर्षों में पूरा करता है। इसी प्रकार वर्ष में भी 12 महीने होते हैं। यह एक सुंदर और पूर्ण चक्र का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को नई दिशा देने का प्रयास किया है और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलावों की नींव रखी है। उनके अनुसार, युवाओं को अवसर प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण और आवास योजनाओं के माध्यम से लोगों को घर उपलब्ध कराने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

जय मदान ने आगे कहा कि तकनीक के क्षेत्र में प्रगति, कृषि को आधुनिक और जैविक खेती की ओर बढ़ाने के प्रयास, देश की सुरक्षा को मजबूत करने, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने जैसे अनेक कदम इस कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने का भी प्रयास किया है। जय मदान ने प्रधानमंत्री को इस 12 वर्षीय कार्यकाल के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close