फिल्म उद्योग को नई दिशा देने वाले दिनेश कुमार सहगल को मिला प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट सम्मान

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में ILPMS University, किर्गिज़ गणराज्य (Kyrgyz Republic) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप निदेशक, फिल्म बंधु/सूचना विभाग एवं Co-Founder, Indian Films Academy श्री दिनेश कुमार सहगल को Doctorate of Arts (Film, Media & Entertainment) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित मानद उपाधि श्री सहगल को उत्तर प्रदेश में फिल्म, मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, दूरदर्शी कार्यों तथा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की Senate Representative सुश्री Arina Dmitrieva ने श्री सहगल को यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर ILPMS University की Vice Chancellor Tashmatova Kyzzhibek Abdizhalilovna ने श्री सहगल को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म, मीडिया एवं एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में श्री सहगल के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय को गर्व की अनुभूति हो रही है।

अनुभवी, कर्मठ एवं दूरदृष्टि सम्पन्न व्यक्तित्व के रूप में दिनेश कुमार सहगल ने सरकार, फिल्म उद्योग, मीडिया एवं मनोरंजन जगत के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश में फिल्म नीति को प्रभावी दिशा देने, फिल्मकारों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, मीडिया एवं फिल्म इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग एवं फिल्म बंधु में उप निदेशक के रूप में कार्य करते हुए श्री सहगल ने देशभर के फिल्मकारों, निर्माताओं, निर्देशकों एवं कलाकारों को उत्तर प्रदेश से जोड़ने और प्रदेश को एक फिल्म-फ्रेंडली, भरोसेमंद एवं सहयोगी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।
वर्तमान में श्री सहगल Indian Films Academy के Co-Founder के रूप में युवाओं एवं उभरती प्रतिभाओं को फिल्म, अभिनय, मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय हैं। मानद उपाधि प्राप्त करने के पश्चात श्री दिनेश कुमार सहगल ने ILPMS University, किर्गिज़ गणराज्य का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा, “यह मानद उपाधि मुझे समाज, कला, संस्कृति और मनोरंजन जगत के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।”
समारोह में Exclusive World Records के Operation Head डॉ. पंकज खटवानी, समाजसेविका लता खटवानी, ममता राजपूत, डॉ. राम सिंह चौहान, डॉ. एम. वली, तहसीलदार श्री अवनीश कुमार, श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री हेमशंकर जेठमल, डॉ. प्रवीण सोनी, CA डॉ. महेश गौर, Journalist Council of India के अनुराग सक्सेना, डॉ. रक्षा कुमार राय, सोनिया दत्त शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जया श्रीवास्तव ने किया।







