उत्तर प्रदेशराजनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना रालोद की प्राथमिकता: अनुपम मिश्रा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज प्रदेश के विभिन्न महानगरों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुपम मिश्रा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुपम मिश्रा जी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसका मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता होती है। राष्ट्रीय लोकदल का संगठन महानगर से लेकर वार्ड, बूथ और प्रत्येक कार्यकर्ता तक मजबूत होना चाहिए। संगठन को केवल पदों तक सीमित न रखते हुए उसे सक्रिय, जनसरोकारों से जुड़ा और जनता के बीच निरंतर काम करने वाला संगठन बनाया जाना आवश्यक है।

उन्होंने महानगर अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित करें तथा स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार तभी सार्थक होगा, जब पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच निरंतर संवाद स्थापित करे और उनकी आवाज़ को परवाज़ दे।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ एवं वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन, युवा एवं छात्र वर्ग की भागीदारी, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। महानगर अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्री अनुपम मिश्रा जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के हितों से जुड़ी रही है। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि संगठन के पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए मजबूती से आवाज उठाएं।

उन्होंने कहा कि रालोद का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि एक ऐसा मजबूत और संवेदनशील संगठन तैयार करना है जो जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। इसके लिए प्रत्येक महानगर अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर विशेष ध्यान देना होगा।

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। महानगर अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करें और उनमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए पार्टी की गतिविधियों एवं नीतियों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि महानगर स्तर पर संगठन की नियमित समीक्षा की जाएगी और जहां संगठनात्मक गतिविधियों में कमी है, वहां कार्ययोजना बनाकर उसे दूर किया जाएगा। प्रत्येक महानगर में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने तथा युवाओं को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित महानगर अध्यक्षों में से प्रमुख रूप से सहारनपुर, झांसी,अलीगढ़, कानपुर एव अयोध्या के आध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। प्रदेश नेतृत्व ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, महानगर अध्यक्षों एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को प्रदेश के प्रत्येक महानगर, वार्ड और बूथ तक मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच ले जाया जाएगा।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में समन्वय बढ़ाना, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को मजबूत करना और आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में एक मजबूत, सक्रिय एवं जनाधारित राजनीतिक संगठन के रूप में और अधिक सशक्त बनाना रहा।

*मयंक त्रिवेदी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश
मो. 9450007786

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close