Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

गोंडा में जिम ट्रेनर ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक जिम ट्रेनर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 30 वर्षीय शिवम पटेल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने घर लौटकर देखा बेटे का शव

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवम पटेल घर पर अकेला था। उसके पिता दिनेश पटेल, जो एक शुगर मिल में कार्यरत हैं, ड्यूटी खत्म कर जब घर लौटे तो उन्होंने बेटे को कमरे में फांसी के फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

जिम में ट्रेनर के रूप में करता था काम

मृतक शिवम पटेल मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला था। उसका परिवार लंबे समय से गोंडा में किराए के मकान में रह रहा था। शिवम शहर के अवध कॉम्प्लेक्स स्थित “इंफिनिटी जिम” में ट्रेनर के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close