Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर लगा है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में अकेली थीं महिला

पुलिस के अनुसार, घटना जारचा थाना क्षेत्र के खंडेरा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला शुक्रवार रात अपने घर में अकेली सो रही थीं। उनके बेटे और बहू किसी पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला करीब 60 वर्षीय व्यक्ति देर रात घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था।

विरोध करने पर की मारपीट

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने महिला के चेहरे पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं और एक दांत भी टूट गया। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। हालांकि, लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि खंडेरा गांव में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी गजे सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close