Main Slideराष्ट्रीय

पहलगाम के शहीदों को नमन, पीएम मोदी बोले- आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश जारी करते हुए कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को देश कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले वर्ष हुए इस भयावह हमले ने पूरे देश को गहरे दुख में डाल दिया था, लेकिन इस दर्द के बीच देश का संकल्प और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति में पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद के आगे झुकेगा नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और देश मजबूती से उनका सामना करता रहेगा। इस बीच Indian Army ने भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ किए गए हर हमले का जवाब दिया जाएगा। सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और सजा जरूर मिलेगी।

सेना ने इस मौके पर ऑपरेशन महादेव का जिक्र करते हुए बताया कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए धर्म पूछकर गोलीबारी की थी। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान चलाकर आतंकियों और उनके ठिकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close