Main Slideराष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया आतंकी, विवाद के बाद दी सफाई

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी, जिस पर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे ने AIADMK और बीजेपी के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला किया। इसी दौरान उनके बयान में ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल हुआ, जिसे लेकर तुरंत विवाद खड़ा हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। उनका कहना था कि उनका आशय यह था कि पीएम मोदी राजनीतिक विरोधियों को “आतंकित” करते हैं, न कि उन्हें “आतंकवादी” कहा गया। खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां जैसे ED, I-T और CBI का इस्तेमाल विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

खरगे के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीयूष गोयल ने खरगे से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी से राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंचती है।

इस पूरे मामले के बाद देश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे आने वाले समय में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close