Main Slideराष्ट्रीय

Weather Alert: देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 KM प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, तेज बारिश के चलते कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियों की सक्रियता बताई जा रही है। इसके चलते आने वाले घंटों में कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है।

बिहार में तेज बारिश के साथ चल सकती हैं हवाएं

बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

झारखंड में भी बारिश-आंधी का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज और हजारीबाग समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में कई जगहों पर तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में मौसम खराब रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव और सड़कें बाधित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को संवेदनशील इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में 30-31 अगस्त को बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश में 30 और 31 अगस्त को कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में मौसम खराब रह सकता है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और कलिम्पोंग में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब और राजस्थान में भी मौसम खराब रहने के आसार

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और सीकर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, भोपाल, मऊगंज, मैहर, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, नीमच और इंदौर में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को तेज बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों से बचने तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close