Main Slideराष्ट्रीय

तमिलनाडु के वालपारई में भीषण वैन हादसा, 10 पर्यटकों की मौत, कई घायल

वालपारई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वालपारई-पोल्लाची घाट रोड पर 13वें हेयरपिन मोड़ के पास हुआ, जहां केरल में रजिस्टर्ड एक टूरिस्ट वैन नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, वैन में कुल 20 यात्री सवार थे। शार्प टर्न पर वाहन अचानक बेकाबू हो गया और 13वें मोड़ से फिसलते हुए 9वें मोड़ तक नीचे लुढ़क गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी लोग Malappuram के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी यात्री एक ही परिवार के थे या आपस में दोस्त अथवा परिचित थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन के परखच्चे उड़ गए और कुछ शव सड़क पर बिखरे मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों व घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close