Main Slideराजनीति

पश्चिम बंगाल चुनाव: कोलकाता में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, अमित शाह की दो बड़ी रैलियां आज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। कोलकाता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पार्टी का संकल्प पत्र जनता के सामने पेश करेंगे। बीजेपी के इस घोषणापत्र में अवैध घुसपैठ, महिला सुरक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर खास जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी पार्टी बड़े वादे कर सकती है।

इसी क्रम में अमित शाह आज पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली दोपहर 3 बजे डेबरा के बालिचक भजहरि हाई स्कूल मैदान में होगी, जबकि दूसरी रैली शाम 5 बजे खड़गपुर सदर के अतुलमोनी स्कूल में आयोजित की जाएगी।

बीजेपी के संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित छह प्रमुख गारंटियों को भी शामिल किया जा सकता है। इनमें कानून-व्यवस्था सुधार, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा, सरकारी व्यवस्था को जनहित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध बनाना, शरणार्थियों को अधिकार देना और घुसपैठियों पर कार्रवाई जैसे वादे शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी सरकार बनने पर सातवें वेतन आयोग को लागू करने का भी आश्वासन दे सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close