Main Slideराजनीति

आज राज्यसभा सांसद हो जाएंगे नीतीश, थोड़ी देर में लेंगे शपथ, बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत तेज

Nitish Kumar आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। दोपहर 12:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ से पहले उनके बयान—“बहुत दिन बिहार में रहा, अब दिल्ली में काम करेंगे”—को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ ललन सिंह और संजय झा मौजूद रहेंगे। वहीं दिल्ली में आज बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो सकती है।

बिहार की राजनीति में करीब 20 साल बाद यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हाल ही में नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई थीं। वर्ष 2005 से लगातार (बीच में कुछ समय को छोड़कर) मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब एक बार फिर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा, “20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं, अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे।” उनके इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में जल्द ही नया नेतृत्व सामने आ सकता है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री Vijay Kumar Chaudhary ने कहा कि पूरा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, जिसमें भाजपा और सहयोगी दल शामिल हैं, नीतीश कुमार के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close