प्रदेश

लंदन के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. रोहित सक्सेना

मीडिया पर्सन रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रोहित सक्सेना को इस वर्ष का लंदन का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान “ऑक्सफोर्ड विश्वविधालय” द्वारा नेलसन मंडेला “मोस्ट इन्सपिरेशनल यूथ लीडर आवार्ड” घोषित किया गया। डॉ. सक्सेना के द्वारा वंचित समाज़ के लिए किये जा रहे सराहनीय कार्यो के लिए उनको वर्ष 2024 के इस उत्कृष्ठ सम्मान के लिए चुना गया l यह सम्मान न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए अपितु देश और कानपुर शहर के लिए सम्मान का विषय है।

जब इस सम्मान के लिए डॉ सक्सेना से पूछा गया तो उन्होने कहा कि वो तो लोगों के काम आने के संकल्प के साथ राजनीति मे उतरे हैं। मैने कल्पना भी नही की थी कि जिसे वो राजधर्म समझ कर रहे हैं, उसके लिए विश्व के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविधालय द्वारा उनके देश का सबसे बड़ा “नेलसन मंडेला” सम्मान मुझे दिया जायेगा।

डॉ सक्सेना ने बताया कि उनको लगता है कि उनकी ज़्यादा जरूरत यहां है। इस लिए सम्मान लेने लंदन नहीं जा पाएंगे। उन्होने लंदन के पार्लियामेंट से आग्रह किया कि उनका सम्मान भारतीय दूतावास भेजवा दिया जाये तो वो उसे वहां से प्राप्त कर लेंगे lदेश के कई दिग्गज नेताओं और प्रतिष्ठित शख्शियतों ने डॉ . सक्सेना को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने देश का नाम रोशन किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close