हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नॉर्मन ज्विसन 97 साल की उम्र में निधन
मुंबई। हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नॉर्मन ज्विसन का निधन हो गया है। उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्मन ज्विसन की मृत्यु शनिवार को हुई थी।
डायरेक्टर नॉर्मन ज्विसन की मौत की वजह अभी तक रिवील नहीं हुई है। हो सकता है उनका निधन उम्र संबंधी समस्याओं के चलते हुआ हो क्योंकि डायरेक्टर की मौत 97 साल की उम्र में हुई है।
बता दें, नॉर्मन ज्विसन कोई छोटा नाम नहीं हैं, उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। नॉर्मन ज्विसन ने हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। इस लिस्ट में स्टीव मैक्वीन (Steve McQueen), डेंज़ल वॉशिंगटन (Denzel Washington), सिडनी पोइटियर (Sidney Poitier) और पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस चेर (Cher) जैसे नाम शामिल हैं।
डायरेक्टर नॉर्मन ज्विसन के निधन की खबर से फैंस बहुत दुखी हैं। जैसे ही नॉर्मन की मौत की खबर आई, इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डायरेक्टर के परिवार वाले तो दुखी हैं ही, साथ में फैंस भी गम में हैं। अब उनके चाहने वाले डायरेक्टर को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।