IND vs ENG: आज शाम 5:30 बजे होगा दूसरा वनडे, जीत के साथ सीरीज पर कब्जे के इरादे से उतरेगा भारत

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
जानिए मैच का समय
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा। पहले वनडे की तुलना में इस मुकाबले का समय बदला गया है। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था।
सीरीज जीतने का मौका
पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। अब टीम इंडिया के पास दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल करने का सुनहरा अवसर है। भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ऊंचा है और टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
रोहित और विराट पर रहेंगी निगाहें
पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। ऐसे में दूसरे मुकाबले में दोनों अनुभवी बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विराट कोहली के पास इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी होगा। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अब तक 2642 रन बनाए हैं। यदि वह 4 रन और बना लेते हैं तो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में राहुल द्रविड़ (2645 रन) को पीछे छोड़ देंगे।
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन।
इंग्लैंड की टीम
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स और रेहान अहमद।







