Main Slideप्रदेश

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालुज मोड़ के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस के चालक और परिचालक की भी हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल हादसे की सही वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close