Main Slideप्रदेश

‘100 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान’ को मिली नई गति, लखनऊ के 9 शिक्षण संस्थानों में 2,855 छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

लखनऊ। ‘100 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान’ के तहत गुरुवार (7 अगस्त 2026) को ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के नेतृत्व में लखनऊ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

इस अभियान के अंतर्गत आरआर इंस्टीट्यूट, बीकेटी में लगभग 1,150, कैरियर पब्लिक स्कूल में 110, जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, भगतपुरा में 150, एमएलएम इंटर कॉलेज, सीतापुर रोड में 300, पायनियर मोंटेसरी स्कूल, 60 फीट रोड में 650, दुर्गा गीता विद्यालय, बाबूगंज में 85, उदय मोंटेसरी स्कूल, अलीगंज में 110 तथा अलीगंज मोंटेसरी स्कूल में लगभग 300 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने नशामुक्ति की शपथ ली।

इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 2,855 लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारी स्नेह बहन, साधना बहन, अनु बहन, आकांक्षा बहन, भारती बहन, उमा केसवानी बहन, शांति बहन, श्वेता बहन, नीतू बहन, उमा सिंह बहन तथा सी.पी. सिंह भाई जी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही अभियान को सफल बनाने में सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन, शिक्षकों एवं स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ब्रह्माकुमारीज की ओर से बताया गया कि “100 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान” का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारित समाज के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close