उत्तर प्रदेशप्रदेश

ब्रह्माकुमारीज़ का राष्ट्रव्यापी अभियान: युवाओं को नशामुक्त जीवन की दिलाई जाएगी प्रतिज्ञा

लखनऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग की ओर से देशभर में ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का आयोजन 7 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह राष्ट्रव्यापी अभियान विभिन्न ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों के सहयोग से संचालित होगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

जानकारी के अनुसार यह अभियान भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ तथा ‘मिशन स्पंदन’ के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी जानकीपुरम सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुमन बहन के नेतृत्व में जानकीपुरम एवं आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 67 स्थानों पर जनजागरण एवं नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम 7 अगस्त से 20 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होंगे।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह विशेष अभियान अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही इसे ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका पूज्य राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को समर्पित किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close