Main Slideमनोरंजन

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम एक्ट्रेस ने महीनों की अटकलों पर लगाया विराम, इमोशनल नोट के साथ रिश्ते को किया ऑफिशियल

मुंबई: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम अभिनेत्री जिया शंकर ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक कर दिया है। लंबे समय से अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन करण धनक के साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं चल रही थीं। अब जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा करते हुए इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

5 अगस्त 2026 को जिया ने इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी प्रपोजल और इंगेजमेंट की तस्वीरें साझा कीं। हरियाली और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच आयोजित निजी समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। पोस्ट के साथ जिया ने पहली बार अपने मंगेतर करण धनक का चेहरा भी फैंस को दिखाया और उन्हें टैग करते हुए एक भावुक नोट लिखा।

इमोशनल पोस्ट में जताया प्यार

जिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें सच्चा प्यार तब मिला, जब इसकी सबसे कम उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि हजारों मील की दूरी के बावजूद करण के साथ हर बातचीत उन्हें घर जैसा एहसास कराती थी। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि यह रिश्ता आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने हर दिन एक-दूसरे को चुना। उन्होंने करण को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में भी हमेशा उनका साथ दिया और जिंदगी को खूबसूरत बना दिया। जिया ने लिखा कि वह पूरी जिंदगी करण के साथ बिताने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा

कई महीनों तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद जिया ने पहली बार अपने मंगेतर करण धनक की पहचान सार्वजनिक की। उनकी इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अभिषेक मल्हान के साथ जुड़ चुका था नाम

इससे पहले जिया शंकर का नाम कई बार यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ जोड़ा गया था। दोनों की सगाई की अफवाहें भी सामने आई थीं, हालांकि अभिषेक ने उन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था। अब करण धनक के साथ सगाई का ऐलान कर जिया ने अपने रिश्ते पर खुद आधिकारिक मुहर लगा दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close