Main Slideप्रदेश

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सभी गौशालाओं के बिजली बिल होंगे माफ, 152 नई गौशालाओं को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य की गौशालाओं को बड़ी राहत देते हुए उनके बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में 152 और गौशालाओं को मुफ्त बिजली योजना में शामिल करने को मंजूरी दी गई। इस फैसले के बाद पंजाब में सरकार से मुफ्त बिजली पाने वाली गौशालाओं की कुल संख्या बढ़कर 518 हो जाएगी। इससे पहले राज्य की 366 गौशालाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा था। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में बेसहारा और आवारा पशुओं की देखभाल में गौशालाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में सरकार का उद्देश्य इन संस्थाओं पर आर्थिक बोझ कम करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि योजना के दायरे में आने वाली सभी 518 गौशालाओं को पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इन संस्थानों से बिजली आपूर्ति के बदले किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले से गौशालाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बेसहारा पशुओं की देखभाल अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close