Uncategorized

अवैध कब्जे के केस में दो वकील गिरफ्तार, सेंट्रल बार के पदाधिकारी की तलाश तेज

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वकीलों को गिरफ्तार किया है। वजीरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद तेज की है। वहीं, सेंट्रल बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा की तलाश में उनके आवास पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई।

पुलिस के मुताबिक, सौरभ वर्मा पर एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट करने और बार एसोसिएशन के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग कर जमीनों पर अवैध कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

एसीपी चौक के निर्देशन में पुलिस ने सौरभ वर्मा समेत सात आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दो वकीलों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close