अनुभवी पत्रकार फलक नाज ने ज्वाइन किया ‘आज की खबर’, चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन वर्मा ने दी शुभकामनाएं

आज की खबर के साथ लगातार पत्रकारिता क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग साथ जुड़ रहे हैं, इसी कड़ी में यूपी की तेज तर्रार पत्रकार और कई बड़े सम्मान से नवाजी जा चुकीं फलक नाज का नाम भी जुड़ गया है। फलक नाज ने आज की खबर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। चैनल के लखनऊ स्थित हेड ऑफिस में चैनल के चेयरमैन डॉक्टर चंद्रसेन वर्मा ने फलक नाज को ज्वाइनिंग लेटर देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की रहने वाली जानी-मानी न्यूज़ रिपोर्टर फ़लक नाज़ ने ‘आज की ख़बर’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। फ़लक नाज के पास लोकल और नेशनल न्यूज़ मीडिया में पांच साल से ज्यादा का अनुभव है। फलक नाज ने डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से 2021 में पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की।
फलक नाज ने टाइम-24 न्यूज चैनल के साथ 2019-2020 में अपनी पहली पारी की शुरुआत की थी, इसके बाद फलक ने हिन्दी खबर न्यूज चैनल में साल 2020 से 2023 तक काम किया, इसके बाद साल 2023-2025 के बीच नेटवर्क-10 न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं, आज की खबर के साथ जुड़ने से पहले फलक नाज MH One News Channel में लोकल और नेशनल खबरों की सफल रिपोर्टिंग की। फलक नाज को पत्रकारिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं।
फलक नाज पत्रकारिता के क्षेत्र में आकर्षक लेखनी, रिसर्च वर्क और खोजी पत्रकारिता के लिए काफी चर्चित हैं। आज की खबर परिवार का हिस्सा बनने पर चैनल के चेयरमैन डॉक्टर चंद्रसेन वर्मा ने फलक नाज को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। फलक नाज का कहना है कि वो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चलने वाले नेशनल चैनल के साथ जुड़कर खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।



