Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

हमीरपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर पुल का हिस्सा तेज आंधी-तूफान के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात हमीरपुर समेत आसपास के कई जिलों में तेज आंधी और तूफान आया था। इसी दौरान पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी अचानक ढह गई। हादसे के समय नीचे कई मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। SDRF की टीम लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close