Main Slideमनोरंजन

दुल्हन बनीं ढिंचैक पूजा, शादी की वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

अपने अतरंगी गानों और अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि शादी की खबरें हैं। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुल्हन के लुक में एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

लाल जोड़े में नजर आईं पूजा

वायरल वीडियो में ढिंचैक पूजा लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। माथे पर मांग टीका, हैवी जूलरी और पारंपरिक दुल्हन के लुक में वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं। वीडियो में उनके साथ दूल्हे की भी झलक दिखाई दी, लेकिन उसका चेहरा पूरी तरह सामने नहीं आया। पूजा ने सिर्फ दूल्हे की साइड प्रोफाइल दिखाई, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स की उत्सुकता और बढ़ गई है।

“बाकी वीडियो बाद में पोस्ट करूंगी”

वीडियो शेयर करते हुए ढिंचैक पूजा ने कैप्शन में लिखा, “ये मेरी शादी की क्लिप है, बाकी वीडियो मैं बाद में पोस्ट करूंगी।” इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोग उनकी शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

बधाई के साथ ट्रोलिंग भी शुरू

ढिंचैक पूजा के पोस्ट पर कुछ फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो वहीं कई लोग मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब नया गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज!” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “ये शादी कम और सोशल मीडिया स्टंट ज्यादा लग रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी नए म्यूजिक वीडियो या कंटेंट शूट का हिस्सा हो सकता है। दरअसल, करीब एक हफ्ते पहले पूजा ने इसी ब्राइडल लुक में संगीत से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं।

बिग बॉस से मिली थी पहचान

ढिंचैक पूजा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके वायरल गाने “सेल्फी मैंने ले ली आज” से मिली थी। इसके बाद वह Bigg Boss का हिस्सा भी बनी थीं। फिलहाल उनकी शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close