Main Slideराष्ट्रीय

NEET UG 2026: 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA ने जारी की नई तारीख

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा होने वाली परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। एनटीए के मुताबिक, NEET UG 2026 का री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा। एजेंसी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की है।

दरअसल, 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा में देशभर से 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

इसी बीच गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के आवास पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा और दोबारा परीक्षा कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, एनटीए ने नए प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार पेपर तैयार करने में गोपनीयता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमों को शामिल किया गया है, ताकि प्रश्नपत्र का स्तर बनाए रखते हुए सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।

जानकारी के अनुसार, नए प्रश्नपत्र में थ्योरी आधारित सवालों के साथ फॉर्मूला, एप्लिकेशन और एनालिटिकल प्रश्नों का संतुलित मिश्रण देखने को मिल सकता है। उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन छात्रों ने पहले से NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, वही सीधे री-एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी नई जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close